फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दस्तावेज रेत ढो रहे पांच वाहन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ पुलिस की टीम ने शनिवार तड़के 4 से लेकर करीब 12 बजे तक तीन अलग-अलग जगह अवैध रेत ढुलाई कर रहे दो डंपर और तीन पिकअप को पकड़ा। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर पूर्वणी पुल के नजदीक रल्ली और खवांगी के पास दो डंपर और तीन पिकअप को बगैर दस्तावेजों के अवैध रूप से रेत ढोते हुए धर दबोचा। एएसआई रिकांगपिओ नरेंद्र कुमार कौंडल की अगुवाई में मुख्य आरक्षी कुलदीप डोगरा, आरक्षी अरविंद और गृहरक्षक भगवान सिंह की टीम ने गश्त के दौरान इन वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब चार बजे से 12 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर अवैध रेत ले जा रहे डंपर और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने माइनिंग एक्ट 21 ए के तहत मामला दर्ज कर सभी वाहन चालकों से 33,500 रुपये जुर्माना भी वसूला है।
एसपी एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने पांचों वाहन चालकों के खिलाफ अवैध रेत ले जाने के आरोप में माइनिंग एक्ट 21 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इन वाहन चालकों से साढ़े 33 हजार जुर्माना वसूल कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें