फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली में ट्रक से टकराई कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर से करीब छह किलोमीटर दूर नोगली में शुक्रवार देर रात एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात नोगली में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार एचपी 09सी 3862 टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल कार चालक को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक ने उपचार के दौरान खनेरी अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक की पहचान राजिंद्र सिंह पुत्र मेवा लाल, कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें