फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में पुलिस ने तीन पिकअप को लिया कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के कड़छम-सांगला मार्ग पर मंगलवार रात करीब 12 बजे कड़छम पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन पिकअप को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने एक पिकअप अवैध रेत से भरी हुई, जबकि दो को बिना दस्तावेजों के अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कड़छम-सांगला मार्ग पर कड़छम के पास सांगला से रिकांगपिओ की ओर अवैध रूप से रेत ले जाती हुई पिकअप अस्थायी नंबर एचपी 2020 टी आर 1462 जी को पकड़ा। वाहन को चालक अभिनव नेगी (25), गांव कल्पा, तहसील कल्पा जिला किन्नौर चला रहा था। इसके अलावा अन्य दो पिकअप एचपी 25ए 4244 और एचपी 25ए 3261 को भी बिना दस्तावेज के एमवी एक्ट 207 के तहत मामला दर्ज कर अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं, एक अन्य मामले में नाथपा से सांगला की तरफ बिना एम फार्म के पत्थर लेकर जा रहे टिपर एचपी 25ए 3728 को कड़छम पुलिस की टीम ने ब्रुआ कैंची के पास दबोचा। इस वाहन को चालक रामलाल (40), गांव नाथपा, तहसील निचार, जिला किन्नौर चला रहा था। प्रभारी सांगला ने चालक से माइनिंग एक्ट के तहत बिना दस्तावेज टिपर में पत्थर ढोने पर दस हजार रुपये जुर्माना वसूला। यह जानकारी एसपी किन्नौर एसआर राणा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें