फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। एनएच-5 पर उरनी ढांक के पास पुलिस चौकी कड़छम की टीम ने मंगलवार देर शाम एक ट्रक चालक को 709 ग्राम भुक्की के साथ दबोचा। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी कड़छम से मिली जानकारी के मुताबिक एलपी ट्रक संख्या एचपी 64 बी 2649 काजा से सीमेंट अनलोड कर वापस निरमंड की ओर जा रहा था। वापसी में किन्नौर जिले के उरनी ढांक के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर कड़छम चौकी प्रभारी नरेंद्र कौंडल, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी भूपेंद्र डोगरा, मानक मुख्य आरक्षी हरी भगत की टीम ने रूटीन चेकिंग के दौरान ट्रक चालक ओम प्रकाश (33), गांव छलियाना, डाकघर जगजीत नगर, तहसील कसौली जिला सोलन से दस्तावेज मांगे। इसी बीच चालक ने चालाकी का परिचय देते हुए ट्रक की दूसरी खिड़की से एक पैकेट बाहर फेंक दिया। जब इसे चेक किया गया तो पुलिस ने पैकेट से 709 ग्राम भुक्की बरामद की।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एसआर राणा ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस गलत कार्यों में संलिप्त लोगों को कतई नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें