फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किल्बा कैंप के पास पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के किल्बा के समीप पुलिस ने दो व्यक्तियों सहित एक महिला को करीब सात हजार एमएल शराब के साथ दबोचा। पुलिस ने सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कड़छम पुलिस की टीम किल्बा के समीप गश्त पर थी। इस दौरान किल्बा कैंप की ओर दो व्यक्ति आ रहे थे। कड़छम चौकी प्रभारी नरेंद्र कौंडल, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी भूपेंद्र डोगरा और महिला आरक्षी अनीता की टीम ने दोनों युवकों को रोका तो उनसे दो बोतलें अवैध शराब की बरामद की गईं। युवकों की पहचान मारकोर डिंगरा (30) और मुजेश गुड़िया (25) गांव ओखड़ा, डाकघर आंगरबड़ी, तहसील और जिला खुट्टी झारखंड के तौर पर हुई है। दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने किल्बा में एक महिला के घर में दबिश देकर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने तीनों से करीब 7 हजार एमएल कच्ची शराब पकड़ी।
एसपी एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिलेभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। जिले में नशे से संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें