फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में यांगपा-2 बनी नई पंचायत, लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। सरकार ने यांगपा-2 नई पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने अलग पंचायत बनाने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। आखिर लोगों की मांग पूरी हो गई और उन्हें सरकार ने नई पंचायत की सौगात दे दी। लोगों का कहना है कि अब उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विकास को भी पंख लगेंगे। हालांकि, जिले में सात नई पंचायतों के गठन को लेकर पहले ही अधिसूचना जारी हो चुकी है और अब यांगपा-2 को भी पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी होने पर जिले में आठ नई पंचायतें बनेंगी। कामरू पंचायत के पालिका सारयों के ग्रामीणों ने भी अलग पंचायत बनाने की मांग प्रदेश सरकार के समक्ष उठाई थी, लेकिन पालिका सारयों को अलग पंचायत बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। इससे पालिका सारयों के ग्रामीणों को निराश होना पड़ रहा है। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने बताया कि नई 72 पंचायतों की अधिसूचना में किन्नौर जिले की यांगपा-2 को भी अलग पंचायत बनाने के लिए अधिसूचना जारी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें