रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ पुलिस ने ठोपन पांगी सड़क पर बुधवार देर शाम कांशग खड्ड के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान एक महिला से 30 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रिकांगपिओ पुलिस की टीम कांशग खड्ड के पास वाहनों की चेकिंग करने में लगी थी कि वहां से एक महिला पैदल ठोपन से पांगी की तरफ आती दिखी। पुलिस ने संदेह होने पर उसे चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास से 30 ग्राम चरस बरामद की गई। महिला ठियोग की निवासी है। तलाशी के दौरान महिला के हाथ में लिफाफे के अंदर से 30 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने महिला से चरस बरामद की है। महिला को जमानत पर रिहा कर दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।