फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी बेटे ने बाप को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन के भरेेड़ी पंचायत के कठीन गांव में एक बुजुर्ग को उसके बेटे और पोते ने जमीन विवाद को लेकर लहूलुहान कर दिया।। सूचना मिलते ही पुलिस ने कुमारसैन थाने में मामला दर्ज किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरेड़ी पंचायत के कठीन गांव के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि मंगलवार को उसके बेटे और पोते ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि पुलिस महकमे में कार्यरत उसका बेटा अक्सर जमीन के बंटवारे के लिए लड़ाई करता है। मामला अधिक बढ़ने पर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें