ब्रौ (रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र के तहत आने वाले ब्रौ में पुलिस ने दो जगहों पर छापामारी कर जुआ खेलते नौ लोगों को धरा। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी ब्रौ क्षेत्र में गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बुधवार रात तेज राम गांव सराहर जिला करसोग, जीवन सिंह गांव लफाली, जिला कुल्लू, ओम प्रकाश गांव फराज, जिला मंडी, बलवीर सिंह गांव लफाली, जिला कुल्लू और जीया राम गांव जांओ, जिला कुल्लू को जुआ खेलते हुए पकड़ा और 3430 रुपये की राशि भी जब्त की।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने ब्रौ क्षेत्र के एक कमरे में दबिश देकर गोपाल सिंह, गांव खदीर, जिला कुल्लू, विनोद सहाट गांव किशौर, तहसील ठियोग, जिला शिमला, मनोज कुमार गांव बगान, तहसील ठियोग, जिला शिमला, रमेश जगटा गांव चियोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला को जुआ खेलते हुए धरा और उनसे 47500 रुपये की राशि जब्त की। पुलिस ने दोनों दबिशों के मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस गहन पूछताछ में जुटी हुई है। क्षेत्र में जुआ खेलने वाले लोगों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी है और जुए की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई अमल में ला रही है।
एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ब्रौ में जुआ खेलते हुए नौ लोगों को पकड़ा गया है। इनसे करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं।