फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगान चौक पर 4 किलो 36 ग्राम चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। निगान चौक में पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 4.36 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना आनी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात को थाना प्रभारी आनी सीआर चौधरी की अगुवाई में एएसआई पुष्प देव शर्मा और हेड कांस्टेबल प्रीतम की टीम ने निगान चौक पर नाका लगा रखा था। रात करीब 9:30 बजे छतरी-शवाड़ की ओर से आ रहे एक ट्रक नंबर एचपी 65-6185 आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसमें रखे एक थैले से पुलिस ने चरस बरामद की। चरस का वजन 4 किलो 36 ग्राम पाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक चेत राम निवासी गांव करशेई, डाकघर बिहणी, तहसील छतरी, जिला मंडी और जगदेव निवासी टिपरी, डाकघर ढैहर, तहसील आनी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान आनी पुलिस ने दो लोगों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें