फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता टीम को 55,555 रुपये के साथ मिलेगी ट्रॉफी

विज्ञापन
कल्पा मों क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर प स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों मुख्यातिथि के स? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में मंगलवार को दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युकां किन्नौर अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप नेगी ने किया। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता जागृति स्पोर्ट्स क्लब ब्रेलेंगी की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने आयोजकों को महिला क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने और टीमों को निशुल्क प्रवेश देने पर क्लब को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्लब को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। जागृति स्पोर्ट्स क्लब ब्रेलेंगी प्रधान अजय कुमार के अनुसार इस क्रिकेट प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता में करीब 25 टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को 55, 555, ट्रॉफी और उपविजेता को 25, 555 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं महिला विजेता टीम को 6,666 और ट्रॉफी उपविजेता टीम को 3,333 रुपये और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं इस मौके पर यूथ कांग्रेस कल्पा अध्यक्ष श्यामा नंद, कार्यालय सचिव भरत लाल नेगी, यशवंत, अमनदीप, स्वर्णदीप, अजय वीर, अर्जुन, अनिल, सचिव भगत सिंह और अशोक नेगी के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें