फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
न्यायिक कर्मचारी चौपाल में सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगा कर विरोध करते - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। हिमाचल सरकार से अनुरोध पर भी संशोधित वेतनमान की शर्तें लागू न होने से नाराज उपमंडल चौपाल के न्यायिक कर्मचारियों ने वीरवार को न्यायिक कार्यालय के सामने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान गेट मीटिंग करके कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। न्यायिक कर्मचारियों ने इस संबंध में प्रस्ताव सरकार और उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश शिमला को 19 सितंबर को पेश कर दिया था।
विज्ञापन

न्यायिक कर्मचारी गुमान ठाकुर, राज भूषण, जसवंत राणा, सूरत चंदेल, मोती राम चंदेल, अनिल शर्मा और रविंद्र ने कहा कि न्यायिक कर्मचारी संगठन ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि 26 सितंबर से वर्क टू रूल ही करेंगे और 11 अक्तूबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाएंगे। अगर फिर भी प्रदेश सरकार न जागी तो मजबूरन जिला न्यायिक कर्मचारी 17 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें