फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी बहने व मार्ग बंद होने से निगम को हुआ करोड़ों रुपये का नुकसान : खाची

विज्ञापन
बद्दी के लक्कड़ डीपु मे पौधरोपण करते वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची। संवाद
विज्ञापन
वन निगम के उपाध्यक्ष ने वनों को हुए नुकसान का जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हिमाचल प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि प्रदेश भर में हुई भारी बारिश से वन निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से जहां निगम की लकड़ी पानी के साथ बह गई है वहीं मार्ग बंद होने से यह लकड़ी डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है।
केहर सिंह ने बद्दी में वन निगम के डिपो का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि वन निगम के डिपुओं का विस्तार किया जाएगा ताकि उनकी आय के स्रोत बढ़ सकें। प्रदेश सरकार आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है लेकिन दिल्ली सरकार प्रदेश सरकार का सहयोग नहीं कर रही।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर वह प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं। सरकार को सूचना मिली है कि पेड़ गिरने से प्रदेश के अधिकांश मार्ग बंद हैं। यह मार्ग चाहे पैरा मिलिट्री के अधीन हो या लोनिवि के अधीन। इन सभी को खुलवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जल, वन और पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। जिसके तहत इको टूरिज्म व पौधा रोपण का कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे वहीं पर्यावरण संरक्षण होगा। इस मौके पर उन्होंने लक्कड़ डिपो में एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडलीय प्रबंधक बलदेव कनदेता, वन निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर, सुभाष चंद, पुष्पेंद्र बांशटू, बिशन दत्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें