ठियोग (रामपुर बुशहर)। पिछले कई दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों के कोरोना टेस्ट ले रही है। अधिकतर लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। बुधवार को भी ठियोग के बल्ग में स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. विशाल, डॉ. टविंक्ल, डॉ. सूरज और डॉ. ब्रिजेश वर्मा की अगुवाई में क्षेत्र से कुल 85 लोगों के कोरोना टेस्ट लिए गए। इनमें मौके पर ही 40 लोगों के कोरोना के रेपिड टेस्ट लिए गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
बीएमओ डॉ. राजेंद्र टेक्टा ने कहा कि 45 लोगों के कोरोना टेस्ट आरटीसीपीआर के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक अब कोरोना के टेस्ट 50 प्रतिशत रैपिड और 50 फीसदी आरटीसीपीआर से होंगे।