फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी का एक-एक प्रत्याशी उतारेंगे चुनावी मैदान में : जगत

विज्ञापन
प्रभारी जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पंचायतीराज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रभारी जगत सिंह नेगी (विधायक किन्नौर), स्थानीय विधायक नंद लाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश महासचिव चंद्रप्रभा नेगी, जिला महासचिव रूपेश कंवर और जिला महासचिव दीपक सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रामपुर विस क्षेत्र के प्रभारी जगत सिंह नेगी ने कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधारा का केवल एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस बाजी मारेगी। विस चुनाव में भाजपा नेताओं ने डबल इंजन वाली सरकार बनाने का भरोसा देकर जनता को गुमराह किया है। अब तीन साल बीतने के बाद न तो प्रदेश में विकास नजर आ रहा और न ही प्रदेश को केंद्र से कोई मदद मिल रही। हिमाचल में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकार ने जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है। किसानों की आय दोगुना होने की घोषणा कर किसान विरोधी बिल लाया गया। किसान विरोधी आंदोलन सफल होगा। विधायक नंदलाल ने कार्यकर्ताओं को पंचायतीराज चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए। यशवंत छाजटा ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में हमारा लक्ष्य सभी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को एकजुट कर प्रतिभावान व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करना है। कहा कि जो भी उम्मीदवार संगठन से बाहर जाएगा, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता डीडी कश्यप, वरिष्ठ नेता ललित मोहन, महासचिव प्रेम शर्मा, प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, महासचिव विशेषर लाल, उपाध्यक्ष विरेंद्र भलूनी, प्रताप नेगी, जेएल डमालू, सुखदेव नेगी, पंकज शर्मा, सत्याभूषण, सतीश शर्मा, कुलदीप नेगी, अश्वनी शर्मा, जतिन मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें