Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुलिस थाना टापरी में कुछ कर्मचारी कोविड-19 जांच में संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते एहतियातन पुलिस थाना टापरी को आगामी 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि आम जनता अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए पुलिस थाना भावानगर या फोन नंबर 01786-263455, जिला पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 01786-222873 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जन साधारण अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी दर्ज करवा सकते हैं।