फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बजट के अभाव में लटका सनेई-शिकारी सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र से पहले क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग, सात माह से सड़क किनारे खड़ी है मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली में करीब साढ़े आठ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित माता शिकारी काली मंदिर को जोड़ने वाली सनेई-शिकारी संपर्क सड़क का निर्माण बजट के अभाव में एक साल से लटका हुआ है। आगामी शारदीय नवरात्र को देखते हुए ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार बीते वर्ष हुई भारी बरसात के दौरान सड़क दो स्थानों पर भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। जनवरी में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल ने परशुराम मंदिर समिति की मांग पर सड़क की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को एक लाख रुपये जारी किए थे। विभाग ने इसके बाद मौके पर एलएनटी मशीन भेजकर काम भी शुरू करवाया, लेकिन कुछ दिन बाद मशीन चालक के सेवानिवृत्त होने से काम बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि मशीन पिछले करीब सात माह से चालक के अभाव में सड़क किनारे खड़ी है। करीब चार-पांच वर्षों में ढाई किलोमीटर सड़क का ही निर्माण हो पाया है, जबकि मंदिर की सीमा तक पहुंचने के लिए अभी करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण होना बाकी है। सड़क की हालत खराब होने से नवरात्रों के अलावा वर्षभर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में गुरजीत, ईश्वर सिंह, पवन कुमार, घनश्याम, देवेंद्र सिंह, राज कुमार, गोवर्धन दास, लायक राम, चरण दास, दामोदर सिंह, श्रवण कुमार, सूरज, अमित मेहता, राज मेहता, बालानंद, ताराचंद और किशोर कुमार ने नवरात्र से पहले सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और रात्रि ठहराव की व्यवस्था की है लेकिन सड़क सुविधा बेहतर न होने से दिक्कत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा करवाने के लिए प्रदेश सरकार और लोक निर्माण मंत्री से बजट उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय श्याम ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्य के लिए विभाग की ओर से बुधवार से मशीनरी तैनात की जाएगी और कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें