फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने आनी पहुंची टीम

विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने आनी पहुंची टीमलोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई टीम मंगलवार को आनी पहुंची। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी साझा की। लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अन्य पात्र लोगों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल आनी के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत कमांद के प्रधान देवेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा के महामंत्री रंजीत सिंह कटोच, आनी शक्ति केंद्र के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, वसावल शक्ति केंद्र के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, जिला कुल्लू भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक कुकी ठाकुर, भाजपा मंडल आनी के आईटी संयोजक यशस्वी सिंह और महिला मोर्चा की ममता ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें