फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू के रविंद्र ठाकुर बने युकां के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। युकां चुनाव में जिला शिमला ग्रामीण से रोहडू के रविंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। रविंद्र इससे पहले रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। युकां चुनाव में जिले के लिए कुल 10,086 युकां कार्यकर्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

रोहड़ू के रविंद्र सिंह ठाकुर ने सबसे अधिक 4112 मत लेकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं, 2170 मत लेकर कुमारसैन के अंकुर शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें युकां जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रामपुर से पवन सिंह चौहान 1879 मत लेकर तीसरे, रोहड़ू से राजेश कुमार 415 मत लेकर चौथे, ठियोग के अरुण हेटा 327 मत लेकर पांचवें, शिमला ग्रामीण से गिरीश शर्मा 318 मत लेकर छठे, अर्पित खोड़ा 214 मत लेकर सातवें, जबकि ठियोग से डिंपल वर्मा 169 मत लेकर आठवें स्थान पर रहे। सभी को युकां का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। महिला कोटे से मनीशा राजपूत, जबकि एससी कोटे से आतिश को युकां महासचिव नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि उनका उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करना रहेगा। जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, वह उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कांग्रेस ब्लॉक रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने रविंद्र ठाकुर को नियुक्ति पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इस नियुक्ति से क्षेत्र के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें