फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉल कांग्रेस ने रामपुर में निकाली गौरव यात्रा

विज्ञापन
रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के दौरान सामुहिक चित्र में - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी की गौरव यात्रा निकाली। इसमें विधायक नंदलाल की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को याद किया गया। यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। स्थानीय विधायक नंदलाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रही है। इस आजादी के लिए हमारे देश के लाखों शहीदों ने कुर्बानी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो आजादी से पहले अस्तित्व में आई है। पार्टी का मकसद ही देश को आजाद कराना था और आजाद करवाकर इस देश की उन्नति में अहम योगदान देना है। देश में जितना भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस पार्टी की ही देन है। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को आजादी के इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता और अखंडता के लिए सदैव आगे रहने की अपील की। इस मौके पर दीपक सूद, अनिरुद्ध बिष्ट, नीलम गुप्ता, यशपाल सोनी, राजीव, राजेश गुप्ता और विशाल मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें