रामपुर बुशहर। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। जोन प्रभारियों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए जाएंगे। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कही। बैठक में विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा हो गया है।
बैठक में इसे और अधिक विस्तृत करने पर चर्चा हुई। साथ ही आगामी 14 अप्रैल को भीमराव आंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में सतीश वर्मा ने कहा कि कमेटियों को संगठित और प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपने पर विशेष बल रहेगा। बैठक में युवाओं और जोन को संगठन की अहम कड़ी मानते हुए इनकी कार्यप्रणाली की सराहना की गई। बैठक में यूथ कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने का एजेंडा प्रस्तुत किया जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की।
इस मौके पर देश रतन, गौरव ठाकुर, त्रिलोक, संजीव, शीला ठाकुर, प्रिंस, कीडू राम, गंगा सिंह, हरदयाल ठाकुर, अनिरुद्ध बिष्ट, रुमाल सिंह, कृष्ण गोपाल, कामन सिंह, बहादुर सिंह, यशपाल, वीरेंद्र, रामगोपाल, बबलू ठाकुर, सुलाक्षर खुंद, नंदलाल, कुलदीप नेगी, अश्वनी शर्मा, सोनू, शैलज, रोशन, विजय, कमलेश, विनोद, कांता, इंदु और सीमा सहित कई अन्य मौजूद रहे।