फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं की रोटियां सेक रही कांग्रेस : भाजपा

विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान रामपुर में प्रैसवार्ता करते हुए। संवाद
विज्ञापन
लोगों के विरोध के चलते सरकार बंद किए संस्थानों को खोल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्र सरकार की योजनाओं पर कांग्रेस सरकार अपनी रोटियां सेंक रही हैं। वहीं पूर्व भाजपा सरकार के समय में खुले सरकारी संस्थानों को बंद कर फिर से खोलना कांग्रेस की मजबूरी बन गई है। यह बात रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कही।
विज्ञापन

भाजपा मंडल रामपुर नरेश चौहान और ननखड़ी अध्यक्ष जियालाल लंबरदार ने कहा कि भाजपा सरकार ने जितने भी संस्थान खोले थे, वो सब आम जनता की मांग को देखते हुए खोले गए। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही सभी संस्थानों पर ताला जड़ने का काम किया। अब सरकार का चौतरफा विरोध हो रहा है तो कांग्रेस फिर से उन संस्थानों को खोल रही है। ननखडी में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन और खोलीघाट में सब डिवीजन का फिर से खुलना पूर्व भाजपा सरकार की जीत है। समय के चलते कांग्रेस सरकार की मजबूरी बन जाएगी कि हर बंद किए संस्थानों को फिर से खोलेगी। इस मौके पर सुरेंद्र, पुरुषोत्तम और राममूर्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें