फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने 10 गारंटियों में से एक भी नहीं की पूरी : धनमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। कांग्रेस पार्टी को हर कार्य का क्रेडिट लेने की आदत पड़ी है। प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय प्रदेश की जनता को 10 गारंटी पूरी करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस द्वारा चुनाव से पूर्व हर घर की हर महिलाओं को सरकार बनते ही हर महीने 15-15 सौ रुपये देने का वादा किया था, लेकिन वह भी अधर में है, इसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में महिलाएं कांग्रेस सरकार को देंगी। यह बात किन्नौर भाजपा पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमाला ने रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है, लेकिन सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश और जिले की जनता परेशान है। जनता को समय पर घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। महिलाएं तीन से चार घंटे कतारों में खड़े रहकर भी सिलिंडर प्राप्त नहीं कर पा रही हैं। किन्नौर भाजपा पार्टी में महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी और पूरे किन्नौर के हर गांव से एक-एक महिला को इसमें शामिल किया जाएगा। इस मौके पर ख्वांगी पंचायत प्रधान सत्य कुमारी नेगी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें