फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ता सदस्यता अभि यान में लाएं तेजी: सतीश

विज्ञापन
रामपुर पदम पैलेस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैठक में विभिन्न मुददों को लेकर चर्चा करते हुए । - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर पद्म पैलेस में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष रामपुर सतीश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि 20 मार्च तक सभी कार्यकर्ता सदस्यता के सभी फार्म जमा करेंगे। साथ ही रामपुर उपमंडल में ठप पड़े विकास कार्यों पर चर्चा होगी। विभिन्न विकास कार्य जो ठप पडे है उनके बारे में चर्चा की गई।
टिक्कर खमाड़ी और सुगरी बाहली सड़क की खस्ता हालत, ननखड़ी में बीडीओ, तहसीलदार और लोक निर्माण विभाग में एसडीओ के खाली पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतर कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। इस बैठक में सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें