फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जल्द खोले कंप्यूटर शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से प्रदेश के करीब 7800 निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों को जल्द खुलवाने का आश्वासन मिलने पर रामपुर के निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों के संचालकों में उम्मीद की किरण जागी है।
विज्ञापन

रामपुर आईटी फेडरेशन के सदस्यों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अग्निहोत्री ने प्रदेश के सभी निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों की सराहना करते हुए प्रदेश में युवाओं को शिक्षित करने और आईटी की फील्ड में निजी संस्थानों का अहम योगदान बताया है। इसके लिए सभी संस्थानों के संचालक उनका आभार प्रकट करते हैं। इस दौरान आईटी फेडरेशन ने रामपुर में बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता रामपुर आईटी फेडरेशन अध्यक्ष राजीव मेहता ने की। इसमें सभी कंप्यूटर शिक्षण संस्थानों के संचालकों ने भाग लिया और समस्याओं से अवगत करवाया। रामपुर आईटी फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द कंप्यूटर संस्थानों को जल्द खोलने की अनुमति दी जाए। सरकार से मांग की है कि कंप्यूटर संचालकों को आर्थिक पैकेज दिया जाए। संचालकों ने चेतावनी दी है कि कुछ निजी कंप्यूटर शिक्षण संस्थान सरकारी सेंटर बोल कर प्रोफेशन को बदनाम कर रहे हैं। जबकि, सभी संस्थान निजी संस्थान हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजेंद्र ठाकुर, सुमेश, सुकेश राणा, वीरेंद्र शर्मा, बाबूराम, दीपा भलूनी, गुरदास जोशी, रंजीत सिंह, जितेंद्र गौतम, प्रकाश डोगरा सहित अन्य संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें