फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत से रघुपुर गढ़ और सरयोलसर झील तक बनेगा ब्रिडल पाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागा सराहन में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की ई-कार्ट सेवाएं शुरू करने की घोषणा
विज्ञापन

पर्यटन को लगेंगे पंख, स्थानीय युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी/निरमंड (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन को नई उड़ान देने की दिशा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कई घोषणाएं कीं। अपने पहले दौरे पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बागा सराहन पहुंचे मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दीं। मुख्यमंत्री ने जलोड़ी जोत से दो महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों रघुपुर गढ़ और सरयोलसर झील तक ब्रिडल पाथ (पगडंडी) के निर्माण और वहां ई-कार्ट सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
सरयोलसर झील, जो जलोड़ी जोत से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर है। धार्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटक यहां पैदल यात्रा कर पहुंचते हैं और झील की मनोरम छटा का आनंद लेते हैं। अब मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस स्थल तक ई-कार्ट चलने से वे पर्यटक भी आसानी से पहुंच सकेंगे जो पैदल नहीं चल सकते।
विज्ञापन

इसी तरह रघुपुर गढ़, जो ऐतिहासिक किला और रमणीय स्थल है। जलोड़ी जोत से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान हाइकिंग और ट्रैकिंग प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। अब यहां ब्रिडल पाथ बनने और ई-कार्ट सुविधा शुरू होने से यह क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर और अधिक उभरेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को ई-कार्ट संचालन, गाइड सेवाओं और छोटे व्यवसायों में रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

आनी को फिर से नगर पंचायत का दर्जा
आनी कस्बे को फिर से नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा ने स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ा दी है। पूर्व सरकार के समय आनी को नगर पंचायत का दर्जा मिला था, लेकिन केवल दो वर्षों के भीतर इसे वैधानिक प्रक्रिया पूरी न होने के कारण कोर्ट की ओर से रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आनी कस्बे में विकास कार्य ठप पड़ गए थे और सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई थी। अब दोबारा नगर पंचायत बनने से उम्मीद की जा रही है कि विकास कार्य फिर से गति पकड़ेंगे। स्वच्छता, सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, सीवरेज सिस्टम जैसे मूलभूत ढांचे को बेहतर बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें