फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी को करोड़ों के सौगात देंगे मुख्यमंत्री

विज्ञापन
cm innaugrated many seceme in annui area
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आनी रघुपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री के दौरे की तिथि की घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आनी के खुड्डीजल क्षेत्र के दौरे के दौरान करीब 50 करोड़ के उद्घाटन या शिलान्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से जलोड़ीजोत क्षेत्र को विकसित करने के लिए करीब 5.70 करोड़ योजना का भी वह शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जल शक्ति विभाग की करीब 27 करोड़ से अधिक के विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं की भी वह आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग के पटवारघरों की मरम्मत के लिए करीब सवा करोड़ के बजट का एलान भी हो सकता है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व भाजपा मंडल आनी ने खुड्डीजल क्षेत्र में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक या दो अप्रैल को रघुपुर के खुड्डीजल आएंगे। इसके लिए आनी प्रशासन ने मंगलवार को रघुपुर क्षेत्र जाकर सुरक्षा का जायजा भी लिया। खुड्डीजल में चॉपर के ट्रायल की लेंडिंग भी हुई है। विस चुनावों से पूर्व हो रहे इस दौरे को भाजपा जहां विकास से जोड़ रही है वहीं भाजपा मंडल के लिए भी मुख्यमंत्री का यह दौरा संजीवनी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें