संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र के पंजीकृत युवक मंडल किल्बा के सौजन्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस सफाई अभियान का आयोजन किया गया, ताकि लोगों को स्वच्छता की महत्ता के बारे में अवगत करवाया जा सके और जिला को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त युवक मंडल किल्बा की ओर से विकसित भारत के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में उपचाराधीन मरीजों को केले व जूस भी वितरित किए गए। इस दौरान डॉ. मधुर ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर किल्बा पंचायत के उप प्रधान विकास नेगी, प्रधान युवक मंडल किल्बा राज भगत, उप प्रधान विमल चंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।