फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत निरमंड में चलेगा स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह तक चलने वाले अभियान के तहत दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान का शुभारंभ हुआ। नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संरचित अपशिष्ट प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से नगर पंचायत निरमंड में स्वच्छ और संधारणीय शहरी वातावरण सुनिश्चित करना है। इस अभियान में नगर पंचायत निरमंड के निर्वाचित प्रतिनिधि और सचिव, यूएलबी कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, नगर पंचायत निरमंड के स्वयं सहायता समूह, मार्केट एसोसिएशन, एनजीओ, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, स्ट्रीट वेंडर, अस्पताल और अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए यूएलबी, स्तरीय टीम संरचना का गठन किया जाएगा और सचिव नगर पंचायत निरमंड और आईईसी सामग्री के लिए जिम्मेदार अभियान नियामक की अध्यक्षता में इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत निरमंड के जूनियर इंजीनियर और स्वच्छता कर्मचारी करेंगे। इसी तरह स्वच्छता आवश्यकताओं के आकलन के लिए अपशिष्ट निपटान और सार्वजनिक शौचालय के उपयोग पर डेटा एकत्र करने के लिए घरों का सर्वेक्षण कर स्टाफ ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण के तहत स्वच्छता, प्रबंधन, सुरक्षा पर प्रशिक्षण, मैनुअल वितरित करनाय स्थानीय एनजीओ हितधारकों के साथ यूएलबी द्वारा अपशिष्ट संग्रह डेमो भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने निरमंड के लोगों से इस अभियान को कामयाब बनाने और निरमंड नगर को साफ सुथरा नगर बनाने में अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रानी, उषा शर्मा, विद्या भारद्वाज, अमर चंद जोशी, पद्मा शर्मा, विदेश शर्मा, सुधीर काश्यप, कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा, अभिषेक वत्स, हेम लता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें