कार्यक्रम : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 154 पोलिंग स्टेशनों में भाैतिक सत्यापन कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए दो नोडल और 16 सेक्टर अधिकारी प्रशासन ने नियुक्त किए हैं।
प्रतियोगिता : थैमगारंग में वॉलीबाल टूकपा सीजन वन प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह टीमों के बीच मैच होगा।
निरीक्षण :
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के भवनों को निरीक्षण होगा। इस दौरान मतदान केंद्रों में बीएलओ बिजली, पानी, रैंप और शौचालय की जांच करेंगे।
प्रतियोगिता : श्रीखंड कला केंद्र सरपारा की ओर से 53वीं महिला और पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, रस्साकशी, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
काम की बात :
महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सुबह 9.30 बजे से लेकर शाम 3:30 बजे तक डाॅ. पुनीत कटोच सेवाएं देंगे।