फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में सात से नौ जून तक मनाया जाएगा समर फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल में सात से नौ जून तक ग्रीष्मोत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में प्रदेश के नामी लोक कलाकार धमाल मचाएंगे। इसके अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। चूड़ेश्वर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक क्लब चौपाल की सोमवार को हुई बैठक में ग्रीष्मोत्सव उत्सव के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवदत्त ने सदस्यों के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया कि उत्सव में उत्तर भारत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा महिला कबड्डी, बैडमिंटन और ठोडा प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इस अवसर पर दीपक पनाइक, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चंदेल, रविंद्र चंदेल, दीपक चंदेल, प्रताप शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, तपेंद्र मोहन शर्मा और कुलदीप मेहता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें