फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छौहारा छात्र कल्याण संघ ने एसडीएम के सामने रही क्षेत्र की समस्यांए

विज्ञापन
एसडीएम रोहडू को ज्ञापन सौंपते छौहारा छात्र संगठन का प्रतिनिधि मंडल - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू़। छौहारा छात्र कल्याण संघ ने क्षेत्र और युवाओं की समस्याओं को लेकर एसडीएम और डीएसपी रोहडू़ से मुलाकात की। उन्होंने रोहडू़ और चिड़गांव में पुस्तकालय बनाने के लिए स्थान तलाशने की मांग की। पुलिस उपाधीक्षक से क्षेत्र में बढ़ रहे नशा कारोबार पर अंकुश लगाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

छौहारा कल्याण संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह नेगी ने कहा क्षेत्र में एक भी पुस्तकालय की व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई के लिए यहां से बाहर का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले डीसी शिमला से भी मुलाकात की जा चुकी है।
उन्होंने एसडीएम से मिलकर आग्रह किया कि रोहडू या चिड़गांव में पुस्तकालय के लिए स्थान और भवन का चयन किया जाए। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रहे नशा कारोबार के खिलाफ चिंता जाहिर की। इसकी रोकथाम के लिए डीएसपी रोहडू़ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस को नशे की खिलाफ हर मुहिम में साथ देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीमा कॉलेज की छात्राओं की मांग पर संघ ने नगर परिषद अध्यक्ष चेतन चौहान से आग्रह किया कि नशेड़ियों से सुरक्षा के लिए पूरे बाजार में समाला तक स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इस दौरान कोटशेरा इकाई अध्यक्ष रितिक दांथान, नवीन हांडा, सुशांत देरूवान, नितिन खुराना और अनिल आदि छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें