कोटखाई (रोहडू)। पुुलिस ने कलबोग कैंची के पास दो युवकों से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस चौकी बाघी के एएसआई भरत की अगुवाई में टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी।
इसी दौरान पिकअप को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से चिट्टा बरामद हुुआ। थाना प्रभारी कोटखाई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। संवाद