फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा में प्रार्थनासभा में अचानक खांसने लगे बच्चे, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिराह स्कूल की घटना, चिकित्सा जांच से पहले हो गई सामान्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा की धनत पंचायत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिराह में सुबह प्रार्थनासभा के दौरान अचानक स्कूल के बच्चे खांसने लग पड़े। देखते ही देखते सभी छात्र-छात्राएं चपेट में आ गए। स्कूल में अफरातफरी मच गई। यह घटना दो दिन पहले मंगलवार की है। जब कुछ देर तक खांसी ठीक नहीं हुई, तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को कमरों में भेज दिया। कमरे में बच्चों की खांसी और तेज हो गई। स्कूल में कार्यरत हिंदी के प्राध्यापक इंद्र सिंह ने बताया कि इसकी सूचना बच्चों के अभिभावकों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्करी को दी गई। उस समय वहां कोई भी डॉक्टर उपलब्ध नहीं था। शिक्षकों ने इसकी सूचना ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नेरवा को दी। इस बीच कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा चले गए। उधर, तहसील मुख्यालय नेरवा से भी डाॅक्टर उज्ज्वल को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा दी, लेकिन कुछ छात्र उससे पहले की ठीक हो चुके थे।
विज्ञापन

बच्चों को हवा के साथ धूल या पेड़ों से गिरने वाले पराग (पॉलन) से एलर्जी हुई थी। एंटी एलर्जिक दवाई बच्चों को दी गई। उसके बाद सभी बच्चे सामान्य हो गए। यह घटना दो दिन पहले की है। डाॅ. उज्ज्वल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नेरवा अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें