निरमंड (कुल्लू)। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। नगर पंचायत निरमंड की अध्यक्ष ममता रानी ने बताया कि इस योजना में नगर पंचायत के सात वार्ड शामिल हैं। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे लोकमित्र केंद्र या नगर पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन के लिए पात्र परिवार को आधार कार्ड, आय प्रमाण पात्र, भूमि संबंधित दस्तावेज, परिवार रजिस्टर की नकल, पासपोर्ट साइज फोटो और राशन कार्ड की प्रतिलिपि अनिवार्य है। - संवाद