फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव से लापता बच्चा जांगला में सकुशल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जुलाई को बिना बताए घर से था निकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिड़गांव क्षेत्र से लापता हुए 14 वर्षीय बालक को सकुशल ढंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार बच्चा 11 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 14 जुलाई को पुलिस थाना चिड़गांव में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने बालक की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का भी गहन विश्लेषण किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने वीरवार को जांगला क्षेत्र से बालक को सकुशल ढूंढ निकाला। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस लापता बच्चों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें