फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एक डॉक्टर के सहारे चल रहा सीएचसी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
संदासू ​स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चड़गांव। संवाद
विज्ञापन
संधासु अस्पताल में स्टाफ नर्स के छह स्वीकृत पदों में से तीन खाली
विज्ञापन

फार्मासिस्ट, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी भी तैनात नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। छौहारा क्षेत्र के संधासु में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। स्थिति यह है कि पूरे स्वास्थ्य केंद्र का संचालन महज एक डॉक्टर के सहारे हो रहा है। ऐसे में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रोहड़ू, शिमला और दूरदराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में डॉक्टर के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। स्टाफ नर्स के स्वीकृत छह पदों में से तीन पद खाली हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी की भी तैनाती नहीं है। कर्मचारियों की कमी के चलते अस्पताल में मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विशेषकर, आपातकालीन परिस्थितियों और गंभीर बीमारियों के मामलों में मरीजों को दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

गंभीर मामलों में चंडीगढ़ जाना मजबूरी
स्थानीय मरीज कमला, निशा और सुनीता का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर और अन्य कर्मचारी न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी-छोटी बीमारियों के उपचार के लिए भी कई बार रोहड़ू और शिमला जाना पड़ता है, जबकि गंभीर मामलों में चंडीगढ़ तक पहुंचना मजबूरी बन जाता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि सीएचसी संधासु में रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए और अस्पताल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उनका कहना है कि छौहारा क्षेत्र की बड़ी आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। ऐसे में यहां पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती बेहद जरूरी है, ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। रिक्त पदों को भरने और स्टाफ की कमी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. धवन, प्रभारी, सीएचसी चिड़गांव

संदासू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चड़गांव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें