फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फ में हो रही टारिंग, दूसरी ओर एक माह पहले पक्की की सड़क उखड़ी

विज्ञापन
चौपाल में तीन दिन पहले हिमपात के दौरान सड़क पर बिछाया जा रहा तारकोल
विज्ञापन
चौपाल का मामला : सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो, लोगों ने विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन

विपिन कुमार
चौपाल। सड़क पक्का करने के नाम पर लोक निर्माण विभाग का नया कारनामा सामने आया है। इसकी वीडियो और फोटो सोशाल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। एक महीने पहले सड़क को पक्का किया गया था। एक महीने बाद ही सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। ऐसे में लोग लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं। साथ ही लोगों ने सरकार से मांग की है कि दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एक महीने पहले नवंबर में चंबी-चौपाल-खगना सड़क पर विभाग ने ठेकेदार से सड़क का काम करवाया था, लेकिन चौपाल बाजार में टारिंग एक महीने के अंतराल में ही उखड़ गई। सड़क में अब गड्ढे ही गड्ढे पड़ चुके हैं। सड़क की टारिंग पूरी तरह गायब हो चुकी है और अब सोलिंग भी उखड़ रही है। अब इस सड़क के वही हाल हो गए हैं, जो लाखों रुपये खर्च करने से पहले थे।
अब लोग सड़क के काम की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, दो दिन पहले सरांह-पुलबाहल सड़क पर बर्फबारी में ही टारिंग का काम चल रहा था। हैरानी तब हुई जब सोशल मीडिया पर आसमान से गिरते बर्फ के फाहों के बीच सड़क की टारिंग का चल रहा कार्य वायरल हुआ। अब यह सड़क उखड़ना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मिलीभगत का लगाया आरोप
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता दीपक पनाइक ने सरकार और विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मात्र चौपाल उपमंडल में दिसंबर में टारिंग का कार्य चल रहा है और और सिर्फ ठेकेदार को फायदा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने के कारण भविष्य में किसानों और बागवानों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने सरकार से मामले में जांच की मांग की है और दोषी अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बर्फ के बीच टारिंग का कार्य करने का मामला ध्यान में नहीं है। हमारा टारिंग का कार्य 15 दिन पूर्व बंद हो चूका है। न ही सड़क के उखड़ने की उनके पास जानकारी उपलब्ध है। - बाबू राम शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें