फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयांडली नाले में बाढ़, पार्किंग में मलबा घुसा, एक कार बही, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू)। बीते चार दिनों से हो रही बारिश से नेरवा तहसील में लाखों रुपये की निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वीरवार रात से बारिश ने नेरवा में जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात को हुई भारी बारिश के चलते नेरवा पुराने बस अड्डे के समीप दयांडली नाले में बाढ़ आने से एक कार बह गई। मलबे में तीन अन्य वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले का बहाव बदलकर कार व तीन अन्य वाहनों को बाहर निकाला है। नाले के किनारे प्रशासन व स्थानीय दुकानदारों द्वारा बनाई गई करीब सौ वाहनों की पार्किंग नाले में आई बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। पार्किंग के बह जाने से लोगों के सामने अपने वाहन पार्क करने की समस्या उत्पन्न हो गई है । वहीं रात को तेज तूफान चलने के कारण उपमंडल चौपाल में अंधेरा छाया रहा। नेरवा बाजार में बिजली तार टूट कर सड़कों में बिछ गए। नेरवा-चौपाल को बिजली आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई । बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बिजली को बहाल कर दिया है। नेरवा रेस्ट हाउस के समीप लगातार हो रहे भूस्खलन से मलबा नेरवा शिमला मुख्य मार्ग एवं नए बस अड्डे से की तरफ से रुसलाह और अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़कों पर आने से यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो चुके हैं । प्रभावित मकान मालिक डॉ. गुलाब शर्मा, राम लाल चौहान व उमेश गुप्ता ने लोनिवि के खिलाफ अब अदालत में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें