फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली आर्मी गेट के पास पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
नोगली आर्मी गेट के पास पलटी कार । संवाद
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया खनेरी अस्प्ताल
विज्ञापन

घायलों में शिमला, बिलासपुर, हरियाणा और पंजाब के रहने वाले

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली में आर्मी गेट के पास वीरवार सुबह एक कार एनएच-पांच पर पलट गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, वीरवार सुबह कार एचपी 06ए 3795 में सवार होकर चार लोग रामपुर से दत्तनगर की ओर जा रहे थे, जैसे ही कार नोगली के आर्मी गेट के पास पहुंची, तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार एनएच-पांच पर पलट गई। इस हादसे में चालक शिमला जिले के रामपुर के दत्तनगर गांव निवासी मंशा अली पुत्र अली हुसैन, बिलासुपर जिले के गांव निहाल निवासी करण सिंह, हरियाणा के जिला भिवानी के गांव तिगडाना निवासी प्रवीण पुत्र सुखवीर सिंह और पंजाब के जिला बरनाला की तपा तहसील के गांव गानीकदा निवासी सुखचैन सिंह पुत्र बलवीर सिंह घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस थाना रामपुर में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन



कार हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस थाना रामपुर में चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। वाहन चालक सीमित गति में वाहन चलाएं, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। नरेश शर्मा, डीएसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें