फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शलूण कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत भद्राश-रोहडू़ मार्ग पर शलूण कैंची में रविवार रात एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। इसे खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति बेलुपुल से झाकड़ी की ओर जा रहा था। उन्होंने रविवार रात पुलिस को सूचित किया कि शलून कैंची में एक कार खाई में जा गिरी है। सूचना मिलते की पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। इससे पूर्व स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर एक घायल युवक को घटनास्थल से बाहर निकाला और उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा एक अन्य युवक को दमकल कर्मियों की मदद से घटनास्थल से बाहर निकाला गया।
हादसे में गुलशन कुमार (23) पुत्र रूप सिंह, गांव बाहवा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू की मौत हो गई है, जबकि घायल पंकज कुमार (18) पुत्र सतीश चंद, गांव वार्ड नंबर एक पनागली, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू को रामपुर के खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। हादसे के समय कार कौन चला रहा था, इसकी अभी तक जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का पोस्टमार्टमम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल को रामपुर में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस हादसे की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें