आनी के साथ लगते बैहना में कार दुर्घटनाग्रस्त खड्ड में जा समाई।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी में रविवार सुबह बैहना के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक ने छलांग मारकर जान बचाई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह चरण सेठी नारकंडा से कुल्लू की तरफ जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब 8:30 बजे जब वह एनएच-305 पर बैहना मोड़ के समीप पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 60 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।