फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-सनेई रूट पर फिर हांफी बस, तीन दर्जन यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ अक्तूबर के हादसे के बाद भी नहीं सुधरी परिवहन व्यवस्था
विज्ञापन

यात्रियों को पैदल और निजी वाहनों में करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोग वैली के रामपुर-सनेई रूट पर मंगलवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस कराली गांव के पास तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस संख्या एचपी 62-6798 में करीब तीन दर्जन यात्री सवार थे। बस खराब होने से यात्रियों को पैदल और निजी वाहनों के सहारे गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
गौरतलब है कि 9 अक्तूबर को सुंडा-सनेई सड़क पर राय शरण के पास निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 यात्री घायल हुए थे। इसके बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों ने प्रदर्शन कर सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई थी। प्रशासन ने हादसे की जांच दो सप्ताह में पूरी करने की बात कही थी, जबकि निगम प्रबंधन को खस्ताहाल सड़कों पर खराब हालत वाली बसें नहीं भेजने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद बस में दोबारा तकनीकी खराबी आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभागों से सड़कों की हालत सुधारने तथा ग्रामीण रूटों पर सुरक्षित और तकनीकी रूप से दुरुस्त बसें चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के बाद लोगों में सफर को लेकर डर बना हुआ है।
विज्ञापन

बस यात्रियों परमार डमालू, बिहारी लाल, जय सिंह, लायक राम, सीता राम, मोहन लाल, विनोद कुमार, प्रदीप, गोविंद सिंह, सुरेश, गोवर्धन, सुनीता, रमीला, शकुंतला, कविता, सुशीला और कला देवी ने बताया कि इस रूट पर खराब हालत वाली बसें चलने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की बदहाली भी समस्या बढ़ा रही है। उन्होंने मांग की कि निगम प्रबंधन ग्रामीण रूटों पर बसों की तकनीकी स्थिति सुनिश्चित करे, ताकि यात्रियों को जोखिम उठाकर सफर न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें