फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंपर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन के सिंघापुर के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन थाना क्षेत्र के तहत सिंघापुर के पास डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीत बहादुर निवासी गांव हनोग, डाकघर नाउला, तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिंघापुर के पास डंपर नंबर HP66-9406 की चपेट में आने से जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि डंपर चालक गुलाब सिंह वाहन को लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए एमजीएमएससी खनेरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस थाना कुमारसैन में एफआईआरदर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें