फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी-नानण-नवारू-बौंडा सड़क पर एक साल से बस सेवा ठप

विज्ञापन
नवारू-नानण सड़क पर निगम की बस सेवा ठप। संवाद
विज्ञापन
.नौ गांवों के ग्रामीणों समेत विद्यार्थियों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन




. ग्रामीणों ने सरकार, निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग



संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ज्यूरी-नानण-नवारू-बौंडा सड़क पर एक साल से बस सेवा ठप है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा बंद होने से हजारों ग्रामीणों समेत स्कूली बच्चों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण कृति देवी, शीला देवी, माया देवी, अमोलक राम, हरी, भजन सिंह नेगी, बुद्धि राम, अमरजीत पालसरा, महेंद्र सिंह नेगी और हरी सिंह मेहता ने कहा कि इस सड़क पर एचआरटीसी की एकमात्र बस सेवा चलती थी। एक साल से यह बस सेवा ठप पड़ी है। बस सेवा बहाल न होने से नौ गांवों के ग्रामीणों समेत विद्यार्थियों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। नानण, नवारू, नैणी, घराली, बधाल, पमड़ाली, फले, उरमण, श्रीकन, गसाह और बौंडा गांवों के हजारों ग्रामीण बस सेवा बंद होने से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सरकार और निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है। साथ ही चेताया है कि यदि शीघ्र बस सेवा शुरू नहीं की गई, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

सड़क की दयनीय दशा के कारण बस सेवा बंद करनी पड़ी। बस को भेजा गया था, लेकिन सड़क पर गड्ढे काफी ज्यादा हैं और पासिंग प्वाइंट की भी दिक्कत है। स्वरूप दीवान, बस अड्डा प्रभारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन




एक व्यक्ति सड़क का निर्माण करने नहीं दे रहा है। उस व्यक्ति ने डंगा लगाने की मांग की है। डंगा लगाने के लिए 11 लाख का प्राक्कलन भेजा गया। बजट मिलते ही डंगा लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क को भी समय-समय पर दुरुस्त किया जा रहा है। - राहुल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें