मनाली में छम और लद्दाखी लोकनृत्य रहा आकर्षण
मनाली के बौद्ध गोंपा में बुद्ध जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लामाओं ने मालरोड़ में बौद्ध ग्रंथों की आकर्षक झांकियां निकालीं। गोंपा में दिनभर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे लामा गेशे लोबजंग लंडूप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गोंपा में छम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली बच्चों ने लाहौली, नेपाली और लद्दाखी लोकनृत्य पेश किया। सोसायटी के संयोजक रूप सिंह ने बताया कि बुद्ध जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने सोसायटी के कार्यों के बारे में जानकारी दी।