फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kaza: काजा के कीह बौद्ध विहार में धूमधाम से मनाई बुद्ध जयंती, महिलाओं दी पारंपरिक नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुति

Thu, 23 May 2024 03:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)

सार

कीह बौद्ध विहार में गुरुवार को  बुद्ध जयंती के अवसर पर लामाओं ने बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की वंदना करके जयंती को धूमधाम से मनाया।
 
विज्ञापन
कीह बौद्ध विहार में धूमधाम से मनाई बुद्ध जयंती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रख्यात कीह बौद्ध विहार में गुरुवार को  बुद्ध जयंती के अवसर पर लामाओं ने बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की वंदना करके जयंती को धूमधाम से मनाया। बुद्ध जयंती के अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथि चुनाव व्यय पर्यवेक्षक विनीत नंदनवार ने लामाओं  और उपस्थित सभी लोगों से मतदान की शपथ दिलाई। बुद्ध जयंती के अवसर पर कीह गांव के महिला मंडल की ओर से  गोंपा प्रांगण में खूबसूरत पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं ने धार्मिक छम कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी का खूब मनोरंजन किया।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

मनाली में छम और लद्दाखी लोकनृत्य रहा आकर्षण
मनाली के बौद्ध गोंपा में बुद्ध जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लामाओं ने मालरोड़ में बौद्ध ग्रंथों की आकर्षक झांकियां निकालीं। गोंपा में दिनभर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे लामा गेशे लोबजंग लंडूप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गोंपा में छम नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। स्कूली बच्चों ने लाहौली, नेपाली और लद्दाखी लोकनृत्य पेश किया। सोसायटी के संयोजक रूप सिंह ने बताया कि बुद्ध जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने सोसायटी के कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें