फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बॉक्सिंग खिलाड़ी और कोच गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के नोगली में हादसा, चालक कूट पंचायत का प्रधान पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

नेशनल की तैयारी कर रही है 18 वर्षीय बॉक्सर आशका
गंभीर घायलों का खनेरी अस्पताल में चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में बुधवार को दो सड़क हादसों में दो लोग गंभीर घायल हुए हैं और पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। नोगली में नेशनल हाईवे-पांच पर सुबह कोच के साथ प्रैक्टिस कर घर लौट रही खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आशका और उसके कोच पंकज को तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आशका की टांग फ्रेक्चर हो गई है और पंकज की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। अगले महीने में आशका ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेना है। पुलिस ने कार चालक रतन सिंह डोगरा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कूट पंचायत का प्रधान है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेलो इंडिया खेलो राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित ननखड़ी की गाहन निवासी बॉक्सिंग खिलाड़ी 18 वर्षीय आशका पुत्री दिनेश कुमार अपने कोच बिलासपुर निवासी 27 वर्षीय पंकज के साथ घर लौट रही थी। नेशनल हाईवे-पांच पर नोगली में रामपुर से शिमला की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो कार एचपी 52बी 9296 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। कार इतनी तेज गति में थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराई और कार की टक्कर से बचने तक का दोनों को मौका नहीं मिल पाया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना रामपुर में दी। दोनों घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हादसे की कारणों की छानबीन में जुटी हुई है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें