फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जनवरी तक मनाया जाएगा जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा : डॉ. अनिल

विज्ञापन
जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा के आयोजन को लेकर बैठक करते ह्युमेन पीपल संस्था के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बैठक में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर तैयार की रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा के आयोजन को लेकर बुधवार को बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर में बैठक हुई। बैठक में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में ह्यूमेन पीपल संस्था की अध्यक्षा एकता धीमन और सचिव अभिषेक महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि जीव जंतु कल्याण बोर्ड से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि 15 जनवरी से 30 जनवरी तक जीव जंतु कल्याण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत जागरुकता शिविर, पशुओं में नसबंदी और टीकाकरण शिविर, एनिमल हेल्थ कैंपस और पुलिस अवेयरनेस एंड कम्युनिटी इंगेजमेंट जैसे कार्य किए जाएंगे। इसे लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। दो फरवरी को जीव जंतु कल्याण दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें