फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्याव में अग्निकांड प्रभावित से मिले भाजपा पदाधिकारी

विज्ञापन
रामपुर के दुर्गम क्याव गांव में अग्रिपीडि़त का हाल जानते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। स्रोत : पार्
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र के क्याओ गांव निवासी अशोक मेहता का घर हाल ही में अग्निकांड में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा नेता कौल सिंह और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। कौल सिंह ने कहा कि इस घटना में परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पीड़ित परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करे।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवार को शीघ्र फौरी राहत दी जाए और नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि परिवार को इस संकट से उबरने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें